अपराध के खबरें

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, एक की मौत, 12 लोगों को निकाला गया, अब भी 25 से अधिक दबे हुए

संवाद 
मुंबई के कुर्ला स्थित नाइक नगर में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई। मलवे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। नागरिक निकाय के अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार, मलबे के नीचे से बचाए गए 7 लोगों की हालत स्थिर है, 20 से 25 लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। इस बीच मंगलवार की सुबह एक और शख्स को जिंदा बचा लिया गया है। एनडीआरएफ(NDRF) के उप कमांडेंट आशीष कुमार का कहना है कि अभी भी कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बीएमसी के कल रात के आंकड़ों के अनुसार, मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की संभावना के साथ 7 लोगों को बचाया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live