अपराध के खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, कुछ दिन पहले बेटी प्रियंका हुई थीं संक्रमित

संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी। सोनिया गांधी को हाल ही में कोविड हुआ था। 10 अगस्त को प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि वो फिर से कोविड पॉजिटिव हो गई हैं।सोनिया गांधी को भी जून के महीने में कोरोना वायरस हुआ था। पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उनको फंगल इंफेक्शन भी हुआ था।

 उन्हें 12 जून को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी नाक से खून आने लगा था।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live