अपराध के खबरें

नवादा में महागठबंधन की सरकार बनने की सूचना पर जमकर हुई आतिशबाजी, बांटी गयी मिठाईसीएम नीतिश कुमार का राजद से गठबंधन बिहार में परिवर्तन का शुरुआत : उदय यादव

 ph :-9430048217

नवादा से आलोक वर्मा
नवादा : बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार एनडीए से अलग होकर महागठबंधन का दामन थाम लिया है। इस बड़ी परिवर्तन ने सियासी हलचल को एक नया मोड़ दे दिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा राज्यपाल को अपना इस्तीफा देकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने की घोषणा के बाद राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस परिवर्तन से महागठबंधन का सत्ता बिहार में बनना तय हो गया है। इस परिवर्तन से जिले में राजद कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। राजद कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर जमकर खुशियां मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दिया।
सद्भावना चौक स्थित जिला राजद कार्यालय में दिनों भर कार्यकर्ता सियासी बदलाव को लेकर पल-पल की खबर जानने के लिए उत्सुक दिखे। शाम होते ही जैसे ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा इस्तीफा देने का संवाद आया, लोग झूम उठे। अब बिहार में राजद महागठबंधन में मुुख्यमंत्री के शामिल होने के साथ ही महागठबंधन की सरकार बनना तय माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा रेणु सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस बड़ी परिवर्तन का जश्न मनाते नजर आये। जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि बिहार में महागठंधन की सरकार बनती है तो एक नया परिवर्तन देखेने को मिलेगा।

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद के शेखपुरा प्रभारी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनना बिहार के लिए नई परिवर्तन का आगाज है। इस सियासी परिवर्तन ने बिहार में नई सुबह हुई है।

वहीं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा रेणु सिंह ने कहा राजद अब नया बिहार बनाएगा । तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल अब ए-टु- जेड के साथ काम करेगी । नीतिश कुमार और तेजस्वी यादव मिलकर बिहार में विकास का कार्य करेंगे ।

मौके पर नई सरकार को बधाई देने वालों में छात्र संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल राय, जिला मीडिया प्रभारी नीतीन राज यादव, जिला महासचिव चंदन चौधरी,महिला उपाध्यक्ष प्रियंका चौरसिया, छात्र संघ अध्यक्ष नितू कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव, प्रधान महासचिव उमेश शर्मा, शमीम उद्दीन, उदय वाला, युवा राजद नेता संजय सक्सेना, अकबरपुर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष लालू जी, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेष यादव, सुरेन्द्र जी, राजेश जी, नगर अध्यक्ष राजू यादव, प्रमोद यादव तथा रणविजय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


वहीं दूसरी खेमे में राजद विधायक खेमे में नवादा राजद विधायक विभा देवी के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने जमकर पटाखे छोड़े व मिठाईयां बांटी। सिविल कोर्ट के समीप पूर्व राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इस परिर्वतन को बिहार का शुभ संकेत बताया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि एनडीए के निरंकुश शासन का अंत हो गया और महगठबन्धन की लोकप्रिय सरकार पुनः आ गई है। इन नेताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर नई सरकार के लिए बधाई दी। मौके पर शंभू विश्वकर्मा, रवीन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव, दशरथ यादव, पंकज यादव, महेश यादव,उपो यादव, छोटे सिंह, देवनंदन प्रसाद तथा रौशन यादव आदि शामिल थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live