अपराध के खबरें

मेले में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की घेर कर की हत्या,6 गिरफ्तार, निगम ने अवैध मकान पर चलाया बुलडोजर

संवाद 
दीपक की हत्या करने वाले आरोपितों की पहचान सलमान, जीशान, इशराक, सलीम उर्फ सद्दाम, उस्मान के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपित नाबालिग है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बहन से हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या करने का मामला सामने आया था।

इस मामले में, उज्जैन नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाया है। छेड़छाड़ और हत्या करने वाले सभी आरोपित मुस्लिम हैं। मामले में, 6 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

उज्जैन 11 दिसम्बर। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उज्जैन में आयोजित हुए कार्तिक मेले में झूला झूल रही एक युवती से मुस्लिम युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। इस पर उसके भाई ने विरोध किया तो उन लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर चाकू से हमला कर दिया था। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पहचान, दीपक उर्फ दीपू जादम के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। साथ ही, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई थी। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 3 अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

आरोपितों की पहचान सलमान, जीशान, इशराक, सलीम उर्फ सद्दाम, उस्मान के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपित नाबालिग है, जिसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। फरार आरोपितों की पहचान यासिर, शकील और अकील के रूप में हुई है।

युवती से छेड़छाड़ और हत्या के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। उज्जैन नगर निगम, राजस्व व पुलिस विभाग की मौजूदगी में मामले में संलिप्त 3 आरोपितों के घर ही गिराए गए हैं। वहीं, अन्य आरोपितों के घरों को वेरिफाइ कर उन पर भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में से एक आरोपित का परिवार किराए के मकान में रह रहा था। उपरोक्त मकान को भी खाली कराया जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम पर उज्जैन एसडीएम कल्याणी पांडे का कहना है, “कार्तिक मेले में हुई हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद उनके घरों की जाँच की गई थी। इस जाँच में नगर निगम ने पाया कि तीन घर बिना अनुमति लिए बनाए गए थे। इसके बाद नगर निगम ने आरोपितों के परिजनों को सूचना देकर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। अन्य आरोपितों के घर भी चिन्हित किए जा रहे हैं। सभी पर कार्रवाई होगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live