अपराध के खबरें

बिहार में झुलसाने वाली गर्मी, 16 जिलों का पारा 41 के पार; आज इन जिले के लोग रहें सावधान

संवाद
बिहार में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन-चार दिनों तक मौसम के तल्ख तेवर से निजात मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में लू के थपेड़ों के जारी रहने के बीच पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया जबकि खगड़िया जिले में राज्य का सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बिहार के कई जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अररिया, पूर्णिया, कटिहार खगड़िया, सुपौल, जमुई, बांका, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और मधुबनी शामिल है।अगले तीन-चार दिनों में राज्य में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोजपुर और औरंगाबाद जिलों में भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह गया में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 41.1 डिग्री सेल्सियस, डेहरी 41.4 डिग्री में सेल्सियस, शेखपुरा 41.8 में डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी में 41 डिग्री सेल्सियस, जमुई में 41.4 डिग्री सेल्सियस, बांका में 41.4 डिग्री सेल्सियस और नवादा में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live