बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोकामा सीट पर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। जेडीयू के प्रत्याशी एवं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगा है। गुरुवार को टाल इलाके में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है।
दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्षी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे, जब उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मोकामा का चुनावी माहौल खूनी रंजिश में तब्दील हो गया है।
पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है और कई गांवों में कैंप कर रही है। टाल क्षेत्र में अब भी तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज।