अपराध के खबरें

बडी़ ख़बर : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन सूरज ना0 प्र0 सिन्हा का निधन


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन व समस्तीपुर बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सह विधि महाविद्यालय समस्तीपुर के संस्थापक एवं पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, दलसिंहसराय के कमरांव निवासी 93 वर्षीय सूरज नारायण प्रसाद सिन्हा का निधन आज शुक्रवार को पटना में उनके निजी आवास पर हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समस्तीपुर सम्पूर्ण जिला में शोक की लहर दौड़ गई। दलसिंहसराय अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद समीर, पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद वर्मा, सुनील कुमार सिंह, अमलेंदु भूषण सिन्हा, संजीव वर्मा, ब्रज किशोर ठाकुर सुमन, प्रवीण प्रियदर्शी, अनील नायक, नवीन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, तुफैल अहमद, श्रीराजपूत आदि अधविवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन से उनके पैतृक ग्राम के लोगों के साथ साथ पूरे दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत हैं। न्याय जगत के क्षेत्र उनकी एक अलग ही पहचान थी। स्व0 सिन्हा एक महान विद्वान अधिवक्ता के साथ साथ महान समाजसेवी भी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा एवं समाज की तरक्की व ख़ुशहाली के लिए अनेकों कार्य किये। उनके द्वारा किये गए कार्यों को लोग हमेशा याद रखेंगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live