अपराध के खबरें

सीतामढ़ी में 24 और कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अब तक कुल 231 कोरोना पॉजिटिव मामले आये, जिले में एक्टिव केस हुआ 61,167लोग स्वस्थ होकर लौटे घर

 17 जुलाई 2020 
विमल किशोर सिंह

 मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय, सीतामढ़ी, बिहार   सीतामढ़ी/जिले में आज 24 मामले आये,जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क सूची से है। सभी को कोविड हेल्थ सेन्टर में भेजा जा रहा है।वही 13 मरीजो के स्वस्थ होने के कारण अब तक  स्वस्थ होकर लौटने वाले मरीजो की संख्या भी 167हो गई है।।अब जिले में 61 एक्टिव केस रह गए है। सभी का इलाज कोविड हेल्थ सेंटर सीतामढ़ी में चल रही है।   गौरतलब हो कि जिले में अभी तक 231 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं जिसमें 167व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। स्टेट रिपोर्ट के अनुसार अब तक 3 (तीन)की मृत्यु  भी हो चुकी है,जिसमे दो कैंसर पीड़ित कोरोना पॉजिटिव  की मृत्यु पटना में इलाज के दौरान हुई थी,वही एक व्यक्ति गोपालगंज में रह रहा था,जहाँ उसकी मृत्यु हो गई थी। तीनो सीतामढ़ी के मूल निवासी थे। एक्टिव केस  61  हो गए  है। जिलाधिकारी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में 31जुलाई तक जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवम नगर निकायों में लॉक डाउन लगाया है, ऐसी स्थिति में हमें बेहद सावधान एवं सजग रहना है,ताकि लॉक डाउन के सकरात्मक  परिणाम प्राप्त किया जा सके और अब जिले में लॉक डाउन बढ़ाने की नौबत नही आये तथा जिले में कोरोना के संक्रमण के चेन को रोका जा सके।उन्होंने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर नही निकले,बहुत जरूरी होने पर  जब भी घर से निकले मास्क पहनकर ही निकले।भीड़ भाड़ से बचें , 2 गज दूरी का अवश्य पालन करें तथा सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते रहे। उन्होंने कहा कि अब जिले में ही Truenat मशीन एवम रैपिड टेस्ट के द्वारा जाँच शुरू हो गई है,जिससे जाँच की संख्या बढ़ी है,वही जाँच में समय भी काफी कम लग रहा है,जिससे अब समय पर इलाज भी शुरू करने में सहूलियत हो रही है। काफी संख्या में लोग सहजता के साथ ठीक भी हो रहे है। किसी को भी पैनिक होने की आवश्यता नही है,बलिक वेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 बदलकर अपना व्यवहार, कर कोरोना पर वार                                                          
सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226...250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है.

Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live