अपराध के खबरें

नाम के अनुरूप जानिए 12 राशियों का परिचय एवं महत्व

पंकज झा शास्त्री 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-यह राशि फल चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार है, यह कोई जरूरी नही कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए। अतः बेहतर परिणाम हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

1. मेष राशि :-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। लेकिन, अपनी राय बिना मांगे किसी को न दें। किसी दूसरे के मामले में न पड़ें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। सामाजिक समारोह में शामिल होगे।

2. वृषभ राशि :-
आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, वरना आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। आज आपको कारोबार विस्तार के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।

3. मिथुन राशि :-
आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा,वहीं मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेगा। भाई बहनों से स्नेह मिलने के साथ ही कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे।

4. कर्क राशि :-
भूमि लाभ की संभावनाओं के बीच पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। साथ ही आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे।

5. सिंह राशि :-
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। अभी मन की बात कहना का समय नहीं है।

6. कन्या राशि :-
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पहले रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की की संभावना है।

7. तुला राशि :-
शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें। व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें।

8. वृश्चिक राशि :-
आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। क्योंकि वही होता है, जो भगवान् को मंजूर होता है।

9. धनु राशि :-
आज लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ सकते हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। संतान सुख संभावना के बीच किसी दूसरे के देखा देखी अपनाने से नुकसान हो सकता है।

10. मकर राशि :-
अपना व्यवहार और आचरण बदलें,अपनी भूल सुधारें लाभ होगा। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता पिता से ऐसा व्यवहार ठीक रखें, लाभ होगा।

11. कुम्भ राशि :-
आज जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिमेदारी मिलने की संभवाना है। आप परिवार की खिलाफ भी जा सकते हैं। पैर में चोट लगने की संभावना।

12.मीन राशि :-
मजबूत आर्थिक पक्ष के बीच अपने कॅरियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live