अपराध के खबरें

युवा कांग्रेस नेता ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से शकील अहमद को वापस लेने की अपील की

पप्पू कुमार पूर्वे 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के फैसले के विरूद्ध जाने के आलोक में कांग्रेस पार्टी ने करवाई करते हुए उनको पार्टी से निकाल दिया था। उसी समय बेनीपट्टी विधायक भावना झा को भी सस्पेंड कर दिया गया था, पर इस बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने विधायक भावना झा का निलंबन वापस लेते हुए उनको पार्टी में शामिल कर लिया।
इस बाबत मधुबनी जिला युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुरंजन सिंह ने प्रेस प्रतिनिधि को बयां जारी कर बताया कि अगर इस बार पार्टी शकील अहमद का निलंबन वापस नही लेती है, तो पार्टी को नुकसान हो सकता है इस विधानसभा चुनाव में। सारे युवा कांग्रेस और इंडियन नेशनल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल कम हो रहा है, ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद की घर वापसी हुई अत्यंत जरूरी है। अगर वो पार्टी में लौटते हैं, तो पार्टी को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी शशक्त होगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live