अपराध के खबरें

वीआईपी जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों में किया राहत वितरण

मोरवा/ संवाददाता।


वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने सोम वार को सारंगपुर पश्चिमी के चालीस से अधिक बाढ़ पीड़ित महादलित परिवारों में राहत वितरण किया। जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, गुड़़,बिस्कुट एवं दाल बूट के रूप में खाद्यान्न का वितरण किया। विदित हो कि विगत एक सप्ताह से नून नदी की बाढ़ का पानी, सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत महादलित बस्ती के सभी घरों में प्रवेश कर जाने से लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है।इसकी शिकायत प्रखंड एवं अंचल प्रशासन से की गई थी। बावजूद अब तक राहत वितरण नहीं किया जा सका था।वीआईपी जिलाध्यक्ष द्वारा महादलित परिवारों में राहत वितरण करने से खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर सारंगपुर पश्चिमी के मुखिया बड़े लाल सहनी, ललन कुमार सिंह,उप सरपंच संतोष कुमार राय, धीरज कुमार झा ,नवनीत कुमार ठाकुर, गोविंद कुमार, पूर्व सरपंच पवन कुमार झा ,श्याम कुमार झा सहित गणमान्य लोग एवं महादलित परिवार के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live