अपराध के खबरें

10 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. 🌎मेष राशि :-
आजीविका के मामले में स्थान परिवर्तन के योग के बीच नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। समय के साथ समझौता करने से तनाव में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए अनुकूल समय आ रहा है।

2. 🌎वृषभ राशि :-
सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग के बीच घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। धर्म कर्म में धन लगेगा। कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। लेकिन, तनाव बढ़ने से कार्यों में रुकावट आएगी।

3. 🌎मिथुन राशि :-
राजकार्य में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर पदोन्नति की संभावना के बीच कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

4. 🌎कर्क राशि :-
आपको अपनों से धोखे की संभावना के बीच कार्य स्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभलकर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं।

5. 🌎सिंह राशि :-
मनवांछित कार्य होने के योग के चलते दिन की शुरुआत में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। लघु उद्योग से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय बदलाव का हे। लेकिन, अपनों से धोखा संभव है।

6. 🌎कन्या राशि :-
आमदनी के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। किसी विशेष व्यक्तित्व से आज मुलाक़ात हो सकती है। मनमर्जी से काम करना बन्द करें। ध्यान रहें दूसरों के भरोसे रहने से काम बिगड़ सकते हैं।

7. 🌎तुला राशि :-
संपत्ति के कार्य देरी से पूरे होंगे।। निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। उचित होगा अपने स्वभाव में नर्मी लाएं। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि :-
विवेक से लिए निर्णय लाभ देंगे। वाहन सुख संभावना के साथ ही धर्म में आस्था बढेगी। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

9. धनु राशि :-
आज का दिन ठीक नहीं है। अत: वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यवसाय में अज्ञात भय सताएगा, साथ ही पेट संवंधित रोग संभव है। ध्यान रहे समाज में हुए विवाद के झंझटों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा होगी।

10. मकर राशि :-
आप के जीवन में आया बदलाव आप के लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग के बीच नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य हो सकता है।

11. कुम्भ राशि :-
शुभ समाचार मिलने की संभावना के बीच आत्मसम्मान बढ़ेगा और कीर्ति यश में भी वृद्धि होगी। व्यपारिक नए अनुभव होंगे। भय, तनाव और ‍चिंता हावी रहेंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।।

12. मीन राशि :-
संतोषी व्यक्ति ही सबसे बड़ा धनवान होता है। आप की संतुष्टी ही आप की उन्नति में सहायक होगी। अत: जैसे हैं वैसे ही रहें। आप के कार्यो की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। यात्रा हो सकती है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live