अपराध के खबरें

25 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. मेष राशि :-
आज आप बहुत समय के बाद काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। लेकिन ध्यान रहे संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। माता पिता के साथ यात्रा होगी।

2.वृषभ राशि :-
कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। लेकिन अपनों से अनबन की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करें।

3. मिथुन राशि :-
सही समय पर सही निर्णय लें, तभी लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट की संभावना के बीच एक चीज जो आपको परेशान करती है वो ये हैं कि आपके मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हैं। इससे अपनों से दुरिया बनेंगी। आपमें से कुछ के साथ संपत्ति के सौदों में अड़चने आ सकती हैं।

4. कर्क राशि :-
कभी भी किसी और के भरोसे काम न करते हुए खुद पर भरोसा करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख की संभावना के बीच संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।

5. सिंह राशि :-
आज का दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे।

6. कन्या राशि :-
आर्थिक संकट दूर होगा। लेकिन,काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा।

7. तुला राशि :-
परिजनों के साथ मिल कर संपत्ति की खरीद संभव है, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भी सफल होंगे। थकान रहेगी, लेकिन आलस व् क्रोध न करें।

8. वृश्चिक राशि :-
किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आज आप असमंजस्य कि स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

9. धनु राशि :-
कार्य स्थल पर मेहनत अधिक होगी, लेकिन फल कम मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे, पर आलस की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।

10. मकर राशि :-
आज नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी, निवेश शुभ रहेगा। किसी से किया गया मजाक भारी पड़ेगा। जोखिम न लें। विवाद से बचें।

11. कुम्भ राशि :
आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन, ध्यान रहे आप अपना मार्ग भटक रहे हैं,सम्भल कर काम करें। धनहानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी।

12.मीन राशि :-
प्रभावशाली लोगो के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। इसके अलावा काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा की कहा करें। जिसका जल्द ही निवारण हो जाएगा।

उपरोक्त्त कोइ जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
प्रभावशाली लोगो के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। इसके अलावा काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा की कहा करें। जिसका जल्द ही निवारण हो जाएगा।

उपरोक्त्त कोइ जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live