अपराध के खबरें

चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किया गया


समस्तीपुर:-सुधीर कुमार


 कात्यायनी सेवा संस्थान के द्वारा शहर स्थित गीता होटल में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष शीला सिन्हा, नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा समन्वयक महोदय अमित कुमार, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर केशव कुणाल, कात्यायनी सेवा संस्थान अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव निधि कुमारी उपस्थित हुए। संस्था के द्वारा विगत कई वर्षों से नारी नारी सशक्तिकरण ,घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, सेल्फ डिफेंस, आदि क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। आज के चित्र कला एवं रंगोली प्रतियोगिता में जो प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान कुछ इस प्रकार हैं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कामिनी और काव्या, द्वितीय स्थान पर पंकज, और तृतीय स्थान पर कोमल कुमारी रही। वही चित्रकला में प्राची कुमारी प्रथम स्थान द्वितीय स्थान पंकज कुमार और तृतीय स्थान अभिषेक ने पाया। मौके पर युवा कला आश्रम के संचालक लक्ष्मण कुमार ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अपनी एक मनमोहक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत की साथ ही साथ कुमुद प्रिया ने एक माता के भजन से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।धन्यवाद ज्ञापन संस्था की सचिव निधि कुमारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता रखा गया था एक मत जरूरी है। मौके पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार ,सुधीर कुमार, लक्ष्मण, राजन ,राहुल ,राज, शशिकांत पाठक रोहित, आदित्य ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
Published by Amit kumar
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live