अपराध के खबरें

1 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

01/12/2020,मंगलवार।
अग्रहायन मास,कृष्ण पक्ष।
शक संवत् 1942,
विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,
🌹🌞🌹
प्रतिपदा तिथि संध्या 04:11तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ,
रोहिणी नक्षत्र दि 08:15 तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र,
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र,
सूर्योदय 06:45 तक,सूर्यास्त 05:15 तक।
दिन का राहु काल दि08:06 - 09:25 तक,इसके बाद दि 01:19 - 02:37 तक।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि -
नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के चलते भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वयं पर नियंत्रण रखते हुए नकारात्मक सोच को दूर करें। पारिवारिक माहोौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

2. वृषभ राशि -
क्रोध की अधिकता के बीच कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

3. मिथुन राशि -
व्यवसाय में उन्नति के साथ ही भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार के बावजूद अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि -
आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे। वहीं विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति की संभावना के बीच अपनी संतान से विवाद हो सकता है।

5. सिंह राशि -
अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग के बीच आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने मन की बात हर किसी को न बताएं। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

6. कन्या राशि -
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

7. तुला राशि -
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जाएगा।

8. वृश्चिक राशि -
जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता कुछ संबंधों को कमजोर कर देगी। आप जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं, उचित होगा सहने की शक्ति रखते हुए स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

9. धनु राशि -
उचित होगा समय के साथ स्वयं को भी बदलते हुए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

10. मकर राशि -
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से सम्बन्ध बनेंगे।

11. कुम्भ राशि -
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

12. मीन राशि -
राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। पारिजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। अपनों से धोखा मिलने की संभावना के बीच पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live