अपराध के खबरें

13 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

मधुबनी,बिहार।

13/11/2020,शुक्रवार।
कार्तिक मास,कृष्ण पक्ष,
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 2042,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु,उत्तरे काल:,

त्रयोदशी तिथि संध्या 04:23तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ,
चित्रा नक्षत्र रा 10:43तक,
उपरांत स्वाति नक्षत्र आरंभ,
चंद्रमा कन्या राशि में दि 12:32 तक उपरांत तुला राशि में,
सूर्योदय 06:37,सूर्यास्त05:23 तक।,
दिन का राहु काल दि 09:20 से दि 12:00 तक।,

आज के दिन - प्रदोष काल चतुर्दशी व्रत,यम दीपदान,हनुमान जन्मोत्सव:,हनुमान ध्वजा दानम,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि -
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।

2. वृषभ राशि -
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

3. मिथुन राशि -
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

4. कर्क राशि -
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

5. सिंह राशि -
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

6. कन्या राशि -
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

7. तुला राशि -
तकनीकी खराबी के कारण आप की कार्य लंबित होगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

8. वृश्चिक राशि -
प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा।नौकरी में बदलाव की संभावना। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेगे।

9. धनु राशि -
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे थे, वह गलत सिद्ध होगा।

10. मक़र राशि -
शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका कोई अपना आप को धोखा दे सकता है।

11. कुम्भ राशि -
तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें, समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

12. मीन राशि -
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live