अपराध के खबरें

बिहार में नीतीश सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ये होंगे मंत्री

रोहित कुमार सोनू 
 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार में  नीतीश कुमार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार खत्म होने जा रहा है. जानकारी के अनुसार, किसी भी दिन पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। संभावना है कि एक से दो दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।.वहीं, सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के कोटे से शाहनवाज हुसैन, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, नीतिन नविन, अनिल कुमार, नीरज सिंह बबलू, गायत्री देवी, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, नीतीश मिश्रा, संजीव चौरसिया, राणा रणधीर सिंह, प्रमोद कुमार, भागीरथी देवी, रामप्रवेश राय मंत्री बन सकते हैं। वहीं जदयू के कोटे से श्रवण कुमार, देवेश चन्द्र ठाकुर, माहेश्वर हजारी, सुधांशु शेखर, मीना कुमारी, वीणा भारती, दामोदर रावत, लेसी सिंह निर्दलीय विधायक सुमित सिंह मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 243 के आधार पर अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live