अपराध के खबरें

21 फरवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

21/02/2021,रविवार।
माघ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

नवमी तिथि दि 12:51 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र प्रा 06:25 तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में सं 07:27 तक,उपरांत मिथुन राशि में।
सूर्योदय 06:23, सूर्यास्त 05:37,
दिन का राहुकाल - दि 10:35 से 01:25 तक।

आज के दिन - माहा नवमी व्रत, त्रिशुलनी पूजा,श्रीहरसुब्रह्मदेवजयंती९। विवाह:-द्विरमनं दशम्यां दि 12:51 त:रा 10:57 या.,
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
1. मेष राशि :
आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे।महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें।

2. वृषभ राशि:
नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अनजाने में हुई गलती से नुकसान संभव है। कुछ नवीन योजनाएं है। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं।

3. मिथुन राशि:
पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

4. कर्क राशि:
कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। सोच समझकर निर्णय लें।

5. सिंह राशि:
वाक् चातुर्य से आपके कार्य बन जाएंगे। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। आपमें से कुछ को आप के शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता की का पालन करें, सफल होंगे।

6. कन्या राशि:
अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। साथ ही किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। लेकिन, ध्यान रखें जीवन बहुत छोटा है, अत: समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें।

7. तुला राशि:
वाहन सुख की संभावना के बीच पड़ोसियों से विवाद भी संभव। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। चौकन्नें रहें।

8. वृश्चिक राशि:
कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।

9. धनु राशि:
व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना। कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्य करें।

10. मकर राशि:
व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। समय पर संभल जाएं।

11. कुंभ राशि:
दिन शुभ है हर कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अपनों से संबंध और मजबूत करें।

12. मीन राशि:
अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद की संभावना है। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पायगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। किसी अनजान पर भरोसा न करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली वास्तु यज्ञोपवित विवाह पूजा पाठ माहा मृत्यंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live