अपराध के खबरें

सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा

पप्पू कुमार पूर्वे 

मधुबनी जिला के जयनगर में जदयू प्रखंड इकाई की एक बैठक स्टेशन रोड स्थित पुराने नगर पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वां जन्म दिवस पर जदयू परिवार के द्वारा पूरे राज्य में एक मार्च को विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह को जयनगर जदयू का दुबारा प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बिहार के विकास में अपना योगदान दिया है। बिहार में विकास गांव गली शहरों में दिखाई दे रहा है। बैठक में जिला महासचिव सह मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, राम विनोद सिंह, विनय कुमार सिंह, बबलू राउत, मो मुजाहिद, मो सकूर, मनोज सिन्हा, संतोष कुमार साह, विष्णु देव यादव, मो मुमताज, शौकत अली खान, सुखदेव महतों, सुधीर गुप्ता, अन्वर अली, रामनाथ पासवान, अशोक कुमार सिंह, रंजीत राय, सुरेश कुशवाहा, राम अवतार सिंह, ललित कुमार कामत समेत कई लोग उपस्थित थे। 
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live