अपराध के खबरें

23 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

23/03/2021, मंगलवार।
फाल्गुन मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

दशमी तिथि रात्रि शेष 05:56 तक,उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र संध्या 06:42 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में दि 12:23 तक,उपरांत कर्क राशि में।
सूर्योदय 05:58,सूर्यास्त 06:02,
दिन का राहुकाल - दि 07:27 से08:58तक,इसके दि 03:02 से04:33 तक।

नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि :-
कारोबारी लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे लेकिन, निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव व्यथित करेंगे।

2. वृषभ राशि :-
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

3. मिथुन राशि :-
आज का दिन शुभ नहीं है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। हानि होगी।

4. कर्क राशि :-
कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

5. सिंह राशि :-
कार्य सिद्धी से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। जोखिम न लें।

6. कन्या राशि :-
रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। लेकिन, अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। संतान के परिणय सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

7. तुला राशि :-
कार्यक्षेत्र में भागदौड रहेगी। बिना सोचे समझे किये गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि :-
कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि :-
कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंतजार करें।सब्र का फल मीठा होता हे।अस्वस्थता रह सकती है।

10. मकर राशि :-
कार्यों में गति के बीच आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। आर्थिक लाभ होगा।

11. कुम्भ राशि :-
लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। तनाव और पीड़ा सम्भव है। पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।

12. मीन राशि :-
यात्रा लाभकारी रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। चोरी आदि से हान‍ि संभव है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live