अपराध के खबरें

6 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

06/03/2021,शनिवार।
फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077, 
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु,दक्षिणे काल:,

अष्टमी तिथि रा 09:14 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
ज्येष्ठा नक्षत्र रा 12:29 तक,
उपरांत मूल नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:11,सूर्यास्त 05:49,
दिन का राहुकाल - प्रा 06:09 से 07:37 तक,इसके बाद दि 01:29 से 02:57 तक,इसके बाद दि 04:24 से 05:51 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
1. मेष राशि :-
दिन की महत्वता को समझते हुए अपने भविष्य का निर्णय लें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

2. वृषभ राशि:-
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा।

3. मिथुन राशि:-
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है।

4. कर्क राशि:-
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

5. सिंह राशि:-
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरिया बड़ा सकते हैं।समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए।

6. कन्या राशि:-
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। किसी और के मामले के बीच में पड़ने पर नुकसान आप का ही होगा। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

7. तुला राशि:-
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन, न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करेें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी।

8. वृश्चिक राशि :-
कार्य स्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

9. धनु राशि:-
कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। कोई भी नया काम करने से पहले पहले खुद समझें करना क्या है, तभी नवीन कारोबार में सफल होंगे।

10. मकर राशि:-
आज धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

11. कुम्भ राशि:-
अपने कॅरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नही रखने से नुकसान की संभावना है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा।

12. मीन राशि:-
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्य स्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवित संस्कार ,विवाह ,पूजा पाठ ,माहा मृत्यंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live