अपराध के खबरें

बढ़ते अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मंडलकारा सीतामढ़ी में हुई छापेमारी,

विमल किशोर सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय, सीतामढ़ी, बिहार
03 मार्च 2021



 
सीतामढ़ी:-  जिले में बढ़ते अपराध के मद्देनजर जिला पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय मंडल कारा में आज अहले सुबह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल, एक चार्जर, एक खैनी का पुड़िया और चार चुनौटी बरामद किया। हालांकि यह नही पता चल पाया कि उक्त बरामद समान किसका था।
वही छापेमारी में डी एम के अलावे एसपी अनिल कुमार, डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, मंडल कारा अधिक्षक, मंडल कारा उपाधीक्षक, सी ओ डुमरा शामिल थे। वही अन्य पुलिस पदाधिकारी में डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश आजाद, नगर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय,
मेहसौल ओपी प्रभारी मुसिर अली, बाजपट्टी थानाध्यक्ष, बथनाहा थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नानपुर थानाध्यक्ष एवं पुनौरा थानाध्यक्ष के अलावे भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद थे। डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि बरामद समान को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live