अपराध के खबरें

मधुबनी ने चाइल्ड लाईन के कई आवश्यक बिन्दु पर विचार किया

पप्पू कुमार पूर्वे 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- मधुबनी जिला पदाधिकारी अमित कुमार के अध्यक्षता में बाल सलाहकार परिषद् की बैठक जिला सभागार में सम्पन्न हुई।इस दौरान उप विकास आयुक्त, मधुबनी, प्रभारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, मधुबनी, ICDS (DPO), मधुबनी, चाइल्डलाईन निदेशिका, मधुबनी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मीगण उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने चाइल्ड लाईन के कई आवश्यक बिन्दु पर विचार किया जो निम्नवत है -
1. चाइल्डलाईन के कार्यकर्ता को एफ.आई.आर. में आवेदनकर्ता बना देने पर चर्चा।
2. सभी पुलिस स्टेशन में चाइल्ड फ्रेंडली काॅर्नर का निर्माण पर चर्चा।
3. रोगी कल्याण समिति में चाइल्डलाईन की सदस्यता पर चर्चा।
4. दिव्यांग बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनने पर चर्चा।
5. सभी स्कूलों में, स्कूल बसों पर एवं आंगनबारी केन्द्र चाइल्डलाईन 1098 स्लोगन लिखवाने पर चर्चा।
6. बैंक के द्वारा बच्चों के लिए संयूक्ता खाता नहीं खोलवाने पर चर्चा।
7. सी.पी.सी. का गठन एवं संचालन।
8. आई.सी.डी.एस. की बैठक में चाइल्डलाईन की भागीदारी।
9. डी.सी.पी.यू. के द्वारा चाइल्डलाईन के कार्यकर्ताओं का क्षमतावर्धन पर चर्चा।
10. बालगृह एवं बालिकागृह से घर लौटे हुए बच्चों को निरंतर फाॅलोअप करना।
11. चाइल्डलाईन के द्वारा स्पोंशरशिप के बच्चों को लाभ नहीं मिलने पर चर्चा।
12. परित्यक्त बच्चों के अवैध रूप से रखने पर चर्चा।
13. चाइल्डलाईन 1098 के जागरूकता कार्यक्रम में डी.सी.पी.यू. से मदद पर चर्चा।
14. इत्यादि।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live