अपराध के खबरें

16 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

16/04/2021शुक्रवार।
चैत्र मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण,उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

चौथ तिथि दि 02:59 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र रा 08:53 तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:40,सूर्यास्त 06:20,

आज - चैत्र सूर्य षष्ठी व्रती के लिए नहाय खाय।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

मेष
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव। नए संबंधों में नजदीकी बढेंगी किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा।यात्रा हो सकती है।

 वृषभ
अपने से बड़ों की राय आप को सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। अपने कॅरियर में बदलाव लाना चाहते हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। वैवाहिक अडचने दूर करने के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा।

 मिथुन
राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को ले कर चिन्तित रहेंगे।

कर्क 
समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपने बच्चो से मित्रवत व्यवहार करें। आपकी मनमर्जी से नुकसान हो सकता है।

सिंह
नए व्यापारिक सौदे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति संभव। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। आप की जीभ सुधार लें जीवन खुद-ब-खुद सुधर जाएगा।

 कन्या
संतान के कार्यों में व्ययवृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता तथा तनाव रहेंगे। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे। आप कभी एक मत नहीं रहते। उचित होगा अनी आदत बदलें।

 तुला
संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

 वृश्चिक
समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभांवित होंगे।विलासिता के सामानों पर भारी खर्च की उम्मीद है।

धनु 
व्यापार में बदलाव की स्थिति के बीच आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

कुंभ
आज मानसिक तनाव में शांति मिलेगी। कई दिनों से रुके हुए कार्य आज सहज ही हो जाएंगे। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिलने की संभावना है। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं। वह आज मिल सकता है।

 कुंभ 
आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया बढेगी। विदेश जाने के योग बनते बनते टल सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्ययन जरूरी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live