अपराध के खबरें

19 अप्रैल राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?


19/04/2021,सोमवार।
चैत्र मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

सप्तमी तिथि सं 06:55,
उपरांत अष्टमी तिथि।
पुनर्वसु नक्षत्र रा 02:17 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में सं 07:57 तक,उपरांत कर्क राशि में।
सूर्योदय 05:38,सूर्यास्त 06:22,

आज - चैती छठ पर्व का प्रातः काल आर्ग, पत्रिका प्रवेश देवी दर्शन,निशा पूजा,रात्रि जागरण।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

 मेष 
किसी भी कार्य को करते समय धैर्य रखें। निजी संबंधो में मजबूती आयगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेजो को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा।

 वृष 
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। स्वयं कार्य के प्रति समर्पित होने से आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा ले आश्चर्य कारी लाभ होगा।

 मिथुन
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कर्क 
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

सिंह
समय अनुकूल है। उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करने से सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढेगा।

 कन्या 
धन लाभ सम्भव। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारो को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में समिलित होंगे।

तुला
व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।

 वृश्चिक 
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

 धनु 
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं।

 मकर
अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता मिलेगी। किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें, आप जैसे हैं वैसे रहने में ही आपका फायदा है।

 कुंभ 
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर कुछ सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें।

 मीन 
कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। साझेदारी से लाभ संभव है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live