अपराध के खबरें

सिवान बिहार :- चैती छठ का पहला अर्ग पुरे विधि विधान के साथ दिया गया

सिवान बिहार :- चैती छठ का पहला अर्ग पुरे विधि विधान के साथ दिया गया

हिंदुओं के महान चैती छठ पूजा पर नगर पंचायत की लपारवाही उजागर

बिहार के मुख्य पर्वों में से एक है चैती छठ पूजा।


 
          
बिहार के प्रमुख पर्वों में से एक चैती छठ पूजा है जो सप्तमी पर समाप्त होता है। इन 4 दिनों में भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस महान पर्व को महिलाएं ही इस पर्व को मनाती है। इस महान पर्व को चैत्र मास में मनाया जाने वाला पर्व 16 से 19 अप्रैल तक मनाया जाएगा।चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में होती है सूर्य देव की पूजा।वर्षों से बिहार में चैती छठ पूजा किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह छठ चैत्र मास की नवरात्रि में पड़ता है और 4 दिन तक मनाया जाता है। चैती छठ के अलावा कार्तिक माह में भी छठ का पर्व आता है। चैती छठ पूजा में कई पौराणिक परंपराओं को निभाया जाता है जिसमें नहाय-खाय, खरना, षष्ठी और सप्तमी मौजूद हैं। इन अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग विधि विधान से पूजा किया जाता है।इस वर्ष चैती छठ पूजा 16 अप्रैल से प्रारंभ हो गई थी जो 19 अप्रैल को समाप्त होगी। इस क्षेत्र में महिलाएं करीब 36 घंटे तक व्रत रखती हैं। कहा जाता है कि जो चैती छठ व्रत रखता है उसे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है तथा यह व्रत महिलाएं अपनी संतान की सलामती और उनकी लंबी आयु के लिए रखती हैं।  वही इस हिंदुओं के माहान पर्व चैती छठ पे भी महाराजगंज के नगर पंचायत को धोर लापरवाही देखने को मिली। जिससे छठव्रती महिलाओं को काफी परेशानी से समान करना पड़ा। वही छठ धाट की सफाई भी नही की गई साथ ही पोखरा के किनारे कचरे देखे गये। वही मोहन बाजार के मुख्य मार्ग पे नाली के सडे जल का जमाव के बीच छठ व्रती को पार कर जाना पड़ा अपने-अपने धाट पे। फिर भी नगर पंचायत पदाधिकारी से लेकर वार्ड पार्षद तक गहरी नींद में सोये हैं। वही मजबूरन छठ व्रती को इस नरक भरे जल जामव के बीच होकर जाना पड़ा साथ ही पोखरे के पर गंदगी के अम्बार के बीच डूबते हुए सुर्य का पहला अर्ग छठव्रतीयों ने दिये। आखिर महान पर्व छठ पर ये हाल है तो और दिन क्या होगा कहना मुश्किल लग रहा हैं।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live