अपराध के खबरें

22 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

22/05/2021,शनिवार।
वैशाख मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

एकादशी तिथि रा 02:23 तक,
उपरांत द्वादशी तिथि आरंभ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दि 09:56 तक,उपरांत हस्त नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:17,सूर्योदय 06:43,
दिन का राहु काल - प्रा 05:16 से 06:57 तक, इसके बाद दि 01:41 से 03:22 तक, इसके बाद दि 05:03 से 06:44 तक।

आज - मोहिनी एकादशी व्रत स्मार्तानां, वधु प्रवेश।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?


 मेष 
कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

 वृषभ
कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लेकर फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।

 मिथुन
यश कीर्ति में वृद्दि होगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। शत्रु सक्रीय होंगे। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी।

 कर्क 
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। जल्द ही तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिज़नों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह 
समय रहते अपने काम पूरे करें। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। आज कोई चौकाने वाली खबर मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं।

 कन्या 
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना के बीच कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

 तुला 
मित्रों का सहयोग करना होगा। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। ज़रूरी यात्रा हो सकती है। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। समय रहते जरूरी काम निपटा लें।

 वृश्चिक 
कार्य विस्तार के योग के बीच अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। अपने काम से अभी संतुष्ट नहीं हैं। धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे।

 धनु 
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

 मकर 
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि हॉगी। शांति से समय व्यतीत करें। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। आज आप के साथ धोखा हो सकता है।

 कुंभ 
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। बीमारी में पैसा लगेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

 मीन 
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। कर्मचारियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवन साथी के साथ चल रहे मनमुटाव में स्थिति सामान्य हो सकती है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live