अपराध के खबरें

8 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

08/05/2021,शनिवार।
वैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

द्वादशी तिथि संध्या 06:26 तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ।
उत्तराभाद्रपद दि 04:13 तक,
उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:25,सूर्यास्त 06:35,
दिन का राहू काल - प्रा 05:23 से 07:03 तक, इसके बाद दि 01:40 से 03:19 तक, इसके बाद दि 04:58 से 06:37 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
पूर्व में लिए निर्णय को बदलना पड़ेगे। राजकार्य में अवरोध आएगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होगे। आकस्मिक लाभ संभव। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।

 वृषभ 
आज आपका मकान का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। वहीं सहयोगियों द्वारा आपकी कार्यशैली पर सवाल उठाने की भी संभावना है।

 मिथुन
अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। वहीं अपनी जीवन शैली को बदलने से लाभ होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

 कर्क 
जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते।

 सिंह
कोई चमत्कारी लाभ होने की संभावना के बीच अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा।

 कन्या 
आज किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पहले बड़ों की राय जरुर लें। आपके जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। किसी का भला करने जाने पर आज स्थिति विपरीत हो सकती है।

 तुला
कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है।

 वृश्चिक
व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं।संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु 
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। उचित होगा जो बित गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है।

 मकर
जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।

 कुंभ 
शासन प्रशासन की अडचनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

 मीन 
बात को न सुने जाने से नाराज रहेंगे। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live