अपराध के खबरें

नवादा : केंद्र में सात साल कार्यकलाप पूरा होने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रुद्र प्रताप सिंह ने किया रक्तदान

नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल होने पर सेवा कार्य काल के तहत की रक्तदान 

दिनेश कुमार पिंकू/ आलोक वर्मा 
रजौली(नवादा): शनिवार को नवादा सदर अस्पताल में समय 10:30 से शाम 3:00 तक केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर बिहार भाजपा किसान मोर्चा की ओर से रक्तदान सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपा किसान मोर्चा के रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।रजौली के अमावां गांव निवासी किसान मोर्चा जिला महामंत्री रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के नाते सेवा ही संगठन है।पार्टी इस सिद्धान्त पर विश्वास करती है और लगातार कार्य भी करती है।मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का सपना पूरा किया है।यह सरकार अंतिम व्यक्ति तक के इस सपने को पूर्ण करने में सफल रही है।किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रुद्रप्रताप ने खुद रक्तदान करके लोगों से आग्रह भी किया कि सेवा कार्य काल के इस महान कल्याणकारी आयोजन में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनायें।महामंत्री ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ-साथ सेवा करने वाला पहला राष्ट्रीय राजनीतिक दल है।जिसके द्वारा जनता के बीच हमेशा तरह-तरह के कार्य कर अपने सेवामय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।उन्होंने मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के कामों की सराहना की। बिहार भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिहार भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर उपस्थित छत्रपति शिवा जी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र प्रताप जीतू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्हा बहादुर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता विक्रम सिंह, डब्ल्यू, अमित सिंह, छोटू के साथ अन्य वरिष्ठ जनों के साथ कई युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए और रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजन को पूर्ण रूप से सफल बनाये।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live