अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 10 जून 2021 ( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

 दोस्तों, तकनीकी दिक्कत के कारण हम 09/06/2021 का राशि फल आप सभी के समक्ष नही प्रस्तुत कर सके। इसके लिए क्षमा चाहता हूं।

10/06/2021, गुरुवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

अमावस्या तिथि दि 03:24 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र दि 11:37 तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र आरंभ।
चन्द्रमा वृष राशि में रा 12:47 तक, उपरांत मिथुन राशि में।
सूर्योदय 05:12, सूर्यास्त 06:48,
दिन का राहू काल - दि 03:25 से 06:48 तक।

आज - ज्येष्ठी आमावस्या,स्नान दान, बट सावित्री (वरसाति),विवाह: प्रतिपदायां दि 03:24 उ., शनि जयंती,सूर्य ग्रहण भारत में न दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

 वृषभ 
प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद की संभावना के बीच अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

 मिथुन 
नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे।मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जनहानि के योग हैं।

 कर्क 
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी।जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

 सिंह 
जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसो का लेन देन संभव। स्वास्थ का ध्यान रखें।

 कन्या 
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। मेहमानों के आगमान की संभावना। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे।

 तुला
जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

 वृश्चिक
कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, अब वे भी आपके कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी।

धनु 
तनाव लगातार बढता जा रहा है, बेहतर होगा कही घूमने चले जाएं। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा।

 मकर
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। उन्नति में बाधा आएगी, वहीं आप में से कुछ कोई खुशखबरी भी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है।

 कुंभ
नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं, तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

 मीन 
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी।अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live