अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 26 जून 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

26/06/2021, शनिवार।
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

द्वितीया तिथि रा 08:06 तक,
उपरांत तृतीया तिथि आरंभ।
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रा 06:23 तक,
उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा धनु राशि में दि 12:10 तक, उपरांत मकर राशि में।
सूर्योदय 05:18, सूर्यास्त06:52,
दिन का राहू काल- प्रा 05:10 से 06:53 तक, इसके बाद दि 01:44 से 03:26 तक, इसके बाद दि 05:08 से 06:50 तक।

आज - गृहआरम्भ उत्तराषाढा प्रा 06:23 उ.।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष 
आपके कार्यों की आज समाज में प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

 वृषभ
रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। मेहमानों का आगमन होगा।

 मिथुन
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बड़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

 कर्क 
नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने धन का कुछ अंश परोपकार में भी लगाएं।

सिंह
आर्थिक लाभ होगा। अपने महत्व को भूलें नहीं, किस व्यक्ति से क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

कन्या 
समय पर काम करना सीखें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला
कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

 वृश्चिक
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। दूसरों पर जल्द विश्वास न करें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

धनु
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 मकर 
दिन अनुकूल है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे। परिवार व आवास की समस्या हल हो सकती है।

कुंभ 
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। संतों के दर्शन होंगे।

 मीन
व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों लापरवाही न करें। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live