अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 28 जून 2021( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

28/06/2021, सोमवार (चन्द्र)
आषाढ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

चौथ तिथि संध्या 05:25 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
धनिष्ठा नक्षत्र रा 04:42 तक,
उपरांत शतभिषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मकर राशि में दि 04:47 तक, उपरांत कुंभ राशि में।
सूर्योदय 05:07, सूर्यास्त 06:53,
दिन का राहू काल -दि 06:54 से 08:37 तक, इसके बाद दि 03:25 से 05:07 तक।

आज - विवाह पंचाम्यां सं 05:25 उ.।
उपरोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है।

 वृषभ
लोगों के बीच अपनी छवि सुधारें। बिना सोचे समझे कामों में हाथ नहीं डालें। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे।

 मिथुन
आपको मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं के क्रियान्वयन की संभावना है।

 कर्क
समय मध्यम है। महत्व के कार्यों और निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन संभल कर चलाएं। तनाव बढेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

सिंह
आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गति मिलेगी,योजनाएं फलीभूत होंगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी।

कन्या
समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका धन मिलेगा। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

 तुला
अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।

 वृश्चिक
व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। सुखद स्थिति बनेगी। संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे।

 धनु
आज दूसरों की बातों को भी सुनें। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में न रहें। कानूनी काम होंगे। कटु वचनों का प्रयोग न करें। दुस्साहस नहीं करें।

मकर
समाज में आपका प्रभाव बढेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश और सम्मान मिलेगा।

कुंभ
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी।

मीन 
समय का दुरुपयोग न करें। नौकरी के प्रयास सार्थक होंगे। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य सुख मिलेगा। दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live