अपराध के खबरें

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब लड़कियों के लिए आरक्षित होंगी एक तिहाई सीट

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में न्यूनतम एक-तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित की जाएं. इससे खेल की ओर छात्राएं अधिक प्रेरित होंगी और उनकी संख्या भी बढ़ेगी. खेल विश्वविद्यालय स्थापित होने से राज्य में खेलों को काफी बढ़ावा मिलेगा और छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा.बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री ने कई अहम फैसले लिए हैं। अब राज्य की बेटियों को बिहार के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में भी 33 प्रतिशत रिजर्वेशन मिलेगा। यूनिवर्सिटी की 33 प्रतिशत सीट बिहार के बेटियों के लिए सुरक्षित होंगे।स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रेजेंटेशन दिया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। राजगीर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित होने से राज्य में खेलों को काफी बढ़ावा मिलेगा।सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन
नीतीश कुमार ने हर तरह के नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी सीटें आरक्षित कर दी है। सबसे पहले पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीटें रिजर्व की गई। उसके बाद सभी सेवा और वर्गों में भी महिलाओं को 35 प्रतिशित का आरक्षण का प्रवधान कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live