अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 25 अगस्त 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



25/08/2021, बुधवार।
भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

तृतीया तिथि दि 04:33 तक,
उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
उत्तरा भाद्रपद रा 10:20 तक,
उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:37, सूर्यास्त 06:23 तक।
दिन का राहू काल -दि 08:48 से 10:24 तक, इसके बाद दि 12:00 से 01:36 तक।

आज जे कजली तृतीया व्रत, गोपूजा तृतीया विशालाक्षीपूजन, श्री विनायक चतुर्थी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष-
जीवन बहुत छोटा है .समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

वृषभ-
चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।

मिथुन-
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा।उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

कर्क-
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी।कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

सिंह-
किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कन्या-
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

तुला-
धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यो में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक— 
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करे,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

धनु-
बेहतर जीवन और उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

मकर-
ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आप के कार्यो में गति आयगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कुम्भ-
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

मीन-
कानूनी अडचनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। उच्च पद मिलने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live