अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 7 सितंबर 2021( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

07/09/2021, मंगलवार।
भाद्रपदमास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

अमावस्या तिथि प्रा 06:32 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र संध्या 06:45 तक, उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में रा 12:37 तक, उपरांत कन्या राशि में।
सूर्योदय 05:47 तक, सूर्यास्त 06:13 तक।
दिन का राहू काल - दि 07:19 से 08:53 तक, इसके बाद दि 01:35 से 03:09 तक।

प्रतिपदा तिथि मानं 57।29 रा शे 04:45, भाद्री अमावस्या, स्नान दान।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
मेष
कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। वाहन सुख मिलेगा। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें।

वृषभ
आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। प्रशासनिक लोगों से मेल जोल बढ़ेगा।
मिथुन
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें, भाइयो से विवाद की संभावना है। सत्कर्म में रुचि रहेगी।

कर्क
आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी में संयम रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा सम्भव है। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दुःख होगा।

 सिंह
आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को ले कर दुविधा रहेगी।मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। माता पिता से जरूरी वार्तालाप होगी।

 कन्या
धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य और संयम से काम लेना होगा।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

 तुला
व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। मन लगाकर काम करें। मेहमानों का आवागमन संभव।परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेगे। आर्थिक चिंता रहेगी।

 वृश्चिक
बुद्धि और तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है।

धनु
आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा।

 मकर
आजीविका में नए प्रस्ताव आपके लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि सम्भव है। व्यापार में भी नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज तेल पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है।

 कुंभ
दिन उपयुक्त है। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें।

 मीन
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live