पप्पू कुमार पूर्वे
मधुबनी जिला के जयनगर में शनिवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कदंब पूजा के साथ शहर के कमला रोड में नौ दिवसीय इंद्र पूजा का उद्धघाटन जयनगर के नगर पंचायत के अध्यक्ष कैलाश पासवान, राजेश सिंह,उप मुख्य पार्षद अशोक पासवान,प्रीतम बैरोलिया, रंजित गुप्ता ने फीता काटकर किया।यहां 81 वर्षों से इंद्र पूजा होती आ रही है। इंद्र पूजा समिति के संरक्षक पूर्व उप मुख्य पार्षद अशोक पासवान ने बताया कि कोविड को देखते हुए सिमित दायरे में पूजा की जा रही है। छोटे पंडाल में छोटे आकार की प्रतिमायें स्थापित कर नियम निर्देशों के आलोक में सादगी से पूजा की जा रही है। महोत्सव, मेला, मीना बाजार, मनोरंजन के किसी भी साधन की अनुमति नहीं दी गयी है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे बारी बारी से मास्क लगा कर, सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते हुए आराधना करें। यही नियम पूजा कमीटी के उपर भी लागू है। श्रद्धालुओं के सेवार्थ व ब्यवस्था को शंभु प्रसाद,विकिल पासवान,रूपेश साह,मनोज पासवान, संतोष साह, राहुल, सोनू महतो, छोटू, विकास लाल, मिथिलेश, रौशन, दीपू व प्रहलाद सक्रिय हैं।