सीतामढ़ी के पुपरी में भाजपा नगर मंडल पुपरी द्वारा पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव एवं नगर अध्यक्ष प्रमोदशर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को मनाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ता एवं आमजनों से कहा कि हमारे राष्ट्र नायक श्री मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी सिर्फ देश के नेता नही है वे विश्व के नेता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष प्रमोदशर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा और समर्पण अभियान के तहत मना रही है जो 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2021 तक चलेगा और आगे वृक्षारोपण, सफाई अभियान, पोस्ट कार्ड अभियान एवं अन्य कार्यक्रम नगर मंडल पुपरी करेगी। उपस्थित सभी लोगों ने कर्मयोगी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी की लम्बी उम्र की कामना ईश्वर से की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नगर मंडल ने घी का बना ग्यारह किलो का एक लड्डू और सात पौंड का केक बनाया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। मोदी जी के जन्मदिन को कार्यकर्ता एवं आमजन ने बड़े उत्साह के साथ मनाया और इस अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाया एवं केक व लड्डू खिलाया। कार्यक्रम में डॉ. कुमकुम सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि शिवाचंद्र मिश्र, सुरेश बागला, महेंद्र पासवान, कार्तिकेश झा,अशोक कुमार स्वर्णकार, राजीव कुमार छोटन, गोपाल प्रसाद चौधरी, सत्यानंद सिन्हा, राजीव रंजन कुमार मुन्ना, मदन मिश्र, मोहन पासवान, राजकुमार मंडल, इंदल साह, सुरेश साह, राजेश कुमार, सुधीर कुमार साह, अजय शंकर ठाकुर, ब्रजमोहन चौधरी उर्फ भूषण, महंथ विमल दास, प्रेमलाल जनकपुरी, सुमन झा, प्रेम साह एवं उत्तम महराज सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित हुए।