अपराध के खबरें

सुखजिंदर रंधावा बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल से होगी मुलाकात, कल हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही पंजाब के मंत्री सुखजिंदर सिंह को राज्य का अगला मुख्यमंत्री होंगें। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उन्हें अपमान महसूस हुआ है। आपको बता दें तीन बार से विधायक 62 साल के सुखजिंदर रंधावा  अमरिंदर सिंह कैबिनेट में जेल और कॉपरेशन मंत्री थे. गुरदासपुर के रहने वाले रंधावा पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. उनके पिताजी संतोख सिंह दो बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। आज कभी भी राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  ने शनिवार देर रात एक बैठक की, जिसमें पार्टी नेता अंबिका सोनी, महासचिव संगठन के. सी. वेणुगोपाल मौजूद रहे. बैठक आधी रात के बाद समाप्त हुई। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के साथ ही राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था। कई बड़े नेताओं के नाम इस रेस में थे। सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि सुखजिंदर रंधावा के नाम का किसी ने अंदाजा ही नहीं लगाया था।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live