अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 24 नवम्‍बर 2021(बुधवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

24/11/2021, बुधवार।
अग्रहायण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, दक्षिण गोल:,
हेमन्त ऋतु, पूर्वे काल:,

पंचमी तिथि रा 11:16 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र दि 02:04 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में दि 07:32 तक, उपरांत कर्क राशि में।
सूर्योदय 06:44, सूर्यास्त 05:16 तक।
दिन का राहू काल - दि 09:22 से 10:48 तक, इसके बाद दि 12:00 से 01:21 तक।

आज - वीड़पंचमी, विषहरा पूजन, मनसादेवीशयनं, वृक्षादिरोपनं, गुरूपुष्ययोग: दि 03:48या.,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि अधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
- आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. ख़र्चों में बढ़ोतरी से कुछ परेशान रहेंगे। सेहत में कुछ सुधार होगा। अधिक ठंडे भोजन का सेवन न करें। इससे खांसी की समस्या हो सकती है। काम के सिलसिले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अपने खुद के व्यवसाय का ध्यान रखें और दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

वृष
- मित्रों के बीच लोकप्रिय होने के लिए आज आपको थोड़ा विनम्र होना होगा. आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने जीवन में एक नई मिसाल कायम करते हुए आगे बढ़ेंगे। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन
- धन लाभ हो सकता है. ऐसे कार्य से लाभ होगा जो लंबे समय तक चलेगा। आज कई दिलचस्प विचार और योजनाएं बन सकती हैं। अविवाहित लोगों की शादी भी तय हो सकती है। आप अपनी बुद्धि से अपना काम पूरा कर सकते हैं।

कर्क
- आज आपका दिन ठीक रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई निर्णय लेना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं रुक सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं।

सिंह
- आज का दिन सावधानी से भरा रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार आप पर निर्भर करेगा। बेवजह की चिंता आपको परेशान कर सकती है। शिक्षा के प्रति रुचि कम होगी। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपने किसी दोस्त को अपनी लव लाइफ में दखल न देने दें।

कन्या
- जीवनसाथी के सहयोग से आज आप कोई बड़ा काम पूरा कर सकते हैं. आपके सभी प्रयास सफल हों। आपको आपत्तिजनक निर्णय लेने से बचाना चाहिए। दिन आपके लिए बेहतर हो सकता है। किसी बड़ी बीमारी से निजात मिल सकती है।

तुला
- पुराने कामों की शुरुआत सोच-समझकर करें. फायदा हो सकता है। आज आप बेहतर महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक कार्यों के लिए दिन अच्छा है। आपको परिवार के अधिकांश काम निपटाने पड़ सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं।

धनु
- आज का दिन मध्यम रहेगा. परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में परिवार के सदस्यों की मदद से कई काम होंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी दिन अच्छा रहेगा और जीवन साथी से दूरियां कम होंगी। खर्चा काफी होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर
- आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है. आपके जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्टनर की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ
- आज आप ताकत और धैर्य से काम लेंगे. आप दिन भर पैसों के बारे में सोचते रहेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों से भी लाभ होने की संभावना है। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो कोई दूसरा काम आपके सामने आ सकता है। दैनिक कार्य अधिक होंगे।

मीन 
- आज आपका दिन यात्रा में अधिक व्यतीत हो सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत हो सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live