अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 23 जून 2022( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

23/06/2022, गुरुवार।
आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

दशमी तिथि रा 12:26 तक,
उपरान्त एकादशी तिथि आरम्भ।
रेवती नक्षत्र दि 10:17 तक,
उपरान्त अश्विनी नक्षत्र आरम्भ।
योग शोभन द 10 प 32,
करण वाणिज् द 18 प 46,
चंद्रमा मीन राशि में दि 10:17 तक, उपरान्त मेष राशि में।
सूर्योदय 05:09, सूर्यास्त 06:51,
दिन का राहु काल -दि 03:26 से06:50 तक।

आज -विवाह: दिवारात्रौ, पंचक (भदवा) समाप्ति: दि 10:17 ऊपरि 
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है 
मेष
आपके उदर रोग उभर सकते हैं। बहनों से संबंध में कमी आ सकती है। मेष राशि के जातक अपने सुख सुविधा पर काफी पैसे खर्च करेंगे। यह खर्चा विवाह मकान कार आदि पर भी हो सकता है।

वृष
व्यापार उत्तम चलेगा। धन आने के अद्भुत योग हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। उनके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन
भाग्य से आपको ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। अगर उन्होंने कोई कंपटीशन का फॉर्म भरा है तो उसमें सफलता की अच्छी उम्मीद है। मिथुन राशि के जातकों को अपने अधिकारियों और अपने पिता से बहुत ज्यादा सहयोग प्राप्त होगा। आपको गलत रास्ते से भी धन प्राप्त हो सकता है।

कर्क
भाग्य आपका बहुत ज्यादा साथ देगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। अधिकारियों से आप का संघर्ष हो सकता है।

सिंह
आपकी कुंडली के गोचर में धन प्राप्ति का अत्यंत उत्तम योग है। परंतु यह धन प्राप्ति आप द्वारा प्रयास करने पर ही प्राप्त होगी। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। कार्यालय में आपको सभी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या
धन प्राप्ति का भी योग हैं। भाइयों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी कम कमजोरी हो सकती है। आप और आपके जीवन साथी दोनों के लिए उत्तम है। आपके जीवन साथी को सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

तुला
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रु हन्ता योग बन रहा है। आपके सामान्य प्रयास से आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक
अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए अति उत्तम है। आपके शादी के बहुत सारे अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका व्यापार अत्यंत अच्छा चलेगा। सामान्य धन आने का योग है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु 
अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो आपके लिए अति उत्तम है। आपको जनता से बहुत अच्छा सपोर्ट मिलेगा। भाई बहनों से आपके रिश्ते में खटास आएगी। इस बात की प्रबल संभावना है कि आप इस महीने अपने सुख वाली कोई सामग्री खरीदें।

मकर
आपके संतान को लाभ प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आपको अपने भाइयों से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। खराब रास्ते से धन आने का योग है।

कुंभ
आपका अपने भाइयों से तनाव हो सकता है। कार्यालय में आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। आप अपने सुख हेतु कोई सामग्री जैसे कार एसी आदि खरीद सकते हैं। आपके संतान का आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति की अच्छी उम्मीद है।

मीन
वाहन दुर्घटना का योग है। भाई बहनों से संबंध अत्यंत उत्तम रहेंगे। संतान को लाभ प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा। आपके लिए उत्तम रहेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपके माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live