अपराध के खबरें

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच दिल्ली रवाना हुए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है

राज्य के मंत्री और सीनियर नेता एकनाथ शिंदे शिवसेना के 20 विधायकों को लेकर सूरत पहुंच गए हैं.

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) सरकार को तगड़ा झटका लगा है। 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को पांच सीटें मिली हैं। जबकि एनसीपी और शिवसेना को दो-दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है। भाजपा अपने विधायकों की संख्या बल के आधार पर यहां चार सीट ही जीत सकती थी लेकिन उसने पांचवीं सीट जीतकर गठबंधन सरकार को तगड़ा झटका दिया है।एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र में नए सिरे से सियासी संकट उभरता दिख रहा है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर अपना लिए हैं। शिंदे के साथ शिवसेना के 35 विधायक सूरत के एक होटल में रुके हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि शिंदे के समर्थन में 35 विधायक हैं। सियासी गलियारे में चर्चा यह भी है कि शिंदे शिवसेना को तोड़ सकते हैं। विधायकों के सूरत पहुंचने के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ विधायकों को दिल्ली तलब किया है। शरद पवार भी बैठक कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर शिंदे आज दोपहर 12 बजे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि ताजा राजनीतिक हालात पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए देवेंद्र फड़णवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शिंदे यदि शिवसेना को तोड़ते हैं तो उन्हें दल बदल कानून से बचने के लिए 36 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। पश्चिमी महाराष्ट्र में शिंदे की अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके साथ और विधायक यदि आ जाते हैं तो इसमें हैरानी वाली बात नहीं होगी। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live