अपराध के खबरें

हाथों में मेंहदी रचाकर महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में किया जा रहा है जागरूक

- एफआरएचएस इंडिया द्वारा सुगौली व पकड़ीदयाल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
- बताया जा रहा गर्भनिरोधक के स्थायी व अस्थायी साधनों के उपयोग के बारे में 

संवाद 

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कई प्रकार के मुहिम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में एफआरएचएस इंडिया द्वारा सुगौली और पकड़ीदयाल में मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के उपयोग के विषयों में जागरूक किया गया। एफआरएचएस इंडिया के जिला समन्वयक रूपेश कुमार ने बताया कि सावन के महीने में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर परिवार नियोजन के क्षेत्र में  जागरूकता लाने के लिए महिलाएँ एवं किशोरी के बीच में जाकर परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधन जैसे पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, कॉपर टी, ओसीपी के बारे में काउंसलर शालिनी कुमारी द्वारा जानकारी दी गई, जिसमें महिलाएं एवं किशोरियों में  उत्साह देखा गया। वहीँ महिलाओं को परिवार नियोजन की विधियों को अपनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रेरित किया गया।

जागरूकता से लगेगा जनसंख्या वृद्धि पर रोक-

सीएस डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि जनसंख्या वृद्धि पर रोकथाम को लेकर आशा कार्यकर्ता, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाली महिलाओं को जागरूक कर रहीं हैं, जिससे लोगों में परिवार नियोजन के प्रति समझ बढ़ रही है। उन्हें बच्चों में अंतर को अपनाए जाने वाली कापर टी व छाया आदि के प्रतीक की मेहंदी रचाई जा रही है।

सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध संसाधनों के विषय में जागरूक किया-

डीसीएम नन्दन झा ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए जागरूकता फैलाकर परिवार नियोजन के सभी साधन जो सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध हैं, के विषय में जागरूक किया गया। इस मौके पर मौजूद महिलाओं को नसबंदी की जानकारी भी दी जाती है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live