अपराध के खबरें

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टीम छोड़ने का फैसला लिया

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- अर्जुन तेंदुलकर ने की मुंबई छोड़ने की तैयारी अगले सीजन से मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे अर्जुन अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा को अपने क्रिकेट का नया आशियाना बनाने का किया फैसला Arjun Tendulkar: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन क्रिकेट में अपना ठिकाना बदलने की तैयारी कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई की टीम को छोड़ने का मन पूरी तरह से बना लिया है और पूरी संभावना है कि वह अगले डोमेस्टिक सीजन में गोवा की तरफ से खेलते नजर आएं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जूनियर तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2020-21 में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा और पुदुचेरी के खिलाफ दो मैच खेले थे।


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live