अपराध के खबरें

बेखौफ बदमाशों ने हरेराम मंडल पर चलाया गोली, पुलिस की तत्परता से चार बदमाश गिरफ्तार

संवाद 

मधुबनी जिला के घोघरडीहा में स्थानीय थाना पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आर्म्स एक्ट के अभियुक्त बसुआरी निवासी कौशल यादव, दीपक यादव एवं लौकही थाना क्षेत्र के करियौत निवासी मो अकबर को पुलिस ने बसुआरी गांव से व शराब पीकर हंगामा कर रहे निर्मली निवासी शीतल साहू को बसुआरी चौक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि कौशल यादव, दीपक यादव व मो अकबर कुछ दिनों पूर्व शराब एवं आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से जमानत पर छूट के आया था आते ही थाना क्षेत्र के पिपरा कमल पुर में सड़क किनारे पेशाब कर रहे पिपरा कमलपुर निवासी हरेराम मंडल पर गोली चला दी जो हरेराम मंडल के बाएं पैर में लगी। 

गोली की आवाज सुन स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हुआ और जख्मी हरे राम मंडल को इलाज के लिए पीएचसी घोघरडीहा लाया गया।जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। हरेराम मंडल के फर्द बयान पर कांड दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी किया और कौशल यादव एवं मोहम्मद अकबर को कौशल यादव के घर बसुआरी से गिरफ्तार किया गया है। वहीं दीपक यादव को उनके घर बसुआरी से गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live