अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 4 अक्टूबर 2022(मंगलवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

०४/१०/१०२२,मंगलवार।
आश्विन मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत २०७९,
शक संवत १९४४,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
शरद ऋतू,उत्तरे काल:,

नवमी तिथि दि ०१:४२ तक,
उपरांत दशमी तिथि आरम्भ।
उत्तराषाढ नक्षत्र रा ११:१४ तक,
उपरांत श्रवण नक्षत्र आरम्भ।
योग अतिगण्ड द १६ प ३०,
करण कौलव द १८ प ५६,
चन्द्र्मा धनु राशि मे प्रा ०६:३० तक,उपरांत मकर राशि मे।
सूर्योदय ०६:०८,सूर्यास्त ०५:५२,
दिन का राहू काल -दि ०७:२६ से ०९:०४ तक,उपरांत १२:२८ से ०२:५६ तक।

आज - महा नवमी व्रत,त्रिशुलनी पूजा,दिक्षा ग्रहण,हवनादि।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्म कुंडली,वास्तु,पूजा पाठ,महा मृत्युंजय जाप,एवं अधार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शस्त्रि९५७६२८१९१३ के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।

 मेष राशि
 (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जायेगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे।


वृष राशि 
(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सरकारी कार्य किसी कारण वश लम्बित हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपसे खुश नहीं है। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्तों के बीच का तनाव कम होगा।

मिथुन राशि
 (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
खानपान में असन्तुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी। जॉब में आप पूरा फोकस नहीं कर पा रहे हैं। हालाँकि पुराने अनुभवों का आज लाभ उठा सकते हैं। इसके कारण आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें।

कर्क राशि
 (ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह राशि 
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगायें।

कन्या राशि 
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। लोग आपके कार्यों में गलतियाँ निकाल सकते हैं।

तुला राशि 
(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिये घातक हो सकता है। जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। विधिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि
 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी प्रोजेक्ट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। यात्राओं के लिये दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरञ्जक ट्रिप के लिये जाने की योजना बना सकते 
है।

धनु राशि 
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे)
प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से ज्यादा सम्बन्ध न रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। आज धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर राशि
 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत सम्बन्ध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप को लेकर आप काफी दबाव में आ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है।

कुंभ राशि 
(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पैर दर्द व मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। कृषि कार्यों में नुकसान होने की आशंका है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। जॉब में आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। विदेशी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

 मिन राशि 
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)
शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों की चिन्ता रहेगी। आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live