अपराध के खबरें

खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर फटा, दो बच्चे समेत 5 लोग जख्मीसभी की हालत गंभीर, चिंताजनक हालत में पावापुरी रेफर



नवादा से आलोक वर्मा की रिपोर्ट
नवादा : नवादा में भी छठ पूजा के दौरान गैस सिलेंडर फटने की जानकारी मिली। गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र अन्तर्गत हिसुआडीह मुंशी टोला की है। यहां एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार टेकारी गया में रह रहे आलोक कुमार छठ पर्व मनाने अपने पैतृक आवास हिसुआडीह मुंशी टोला पहुंचे थे। उनके राजगीर रोड हिसुआ निवासी भाई के यहां छठ पर्व हो रहा था। रविवार की सुबह में अपने बंद घर में खाना बनाने के लिए एक साल से रखे गैस टंकी को खोला तो वह ब्लास्ट कर गया। इसमें आलोक कुमार पिता नंद लाल, अनुराधा पति आलोक कुमार, पिंटू कुमार पिता लल्लू प्रसाद , मिथुन कुमार 5 वर्ष , व्यूटी कुमारी 4 साल जख्मी हो गए।

सभी पावापुरी रेफर : सिलेंडर विस्फोट के बाद आनन- फानन में सभी को इलाज के लिए हिसुआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। यहां से स्थिति गंभीर देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया गया। हादसे में सभी की हालत चिंताजनक है। घटना के बाद पूर्व विधायक अनिल सिंह हिसुआ पीएचसी पहुंचे और पावापुरी के मुख्य चिकित्सक से बात की और बेहतर सुविधा अविलंब देने की आग्रह किया। घटना की सूचना से पूरा हिसुआ में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर हिसुआ थानाध्यक्ष दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live