अपराध के खबरें

भागलपुर में ग्रामीणों ने नाबालिग प्रेमी जोड़े की कराई शादी, चोरी-छिपे मिलते ग्रामीणों ने पकड़ा था

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :-  बिहार के भागलपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव का है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। उन्हें पकड़कर ग्रामीणों ने जो किया उसका अंदाज़ा न तो प्रेमी को था और न ही प्रेमिका को। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ लड़का-लड़की अक्सर चोरी-छिपे मिलते थे। लेकिन इस बार लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका की गांव के हनुमान मंदिर में हिन्दू रिति रिवाज के साथ विवाह करा दिया गया। लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस प्रेमी और प्रेमी को थाने ले आई और दोनों के परिजनों को फ़ोन कर दिया। सूचना मिलते ही लड़की के परिजन थाने पहुंच गए। लेकिन लड़के के घरवाले अब तक नहीं आए हैं। वहीं थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live