अपराध के खबरें

बिहार में 28 दिसंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी, हालांकि राहुल गांधी बिहार नहीं आएंगे

संवाद 
बिहार में 28 दिसंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। इसकी कुल दूरी 1200 किलोमीटर होगी। इसके अलावा बाकी बचे 17 जिलों में अलग से यात्रा निकाली जाएगी। अलग-अलग जिलों में जहां से मुख्य भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही होगी, उसमें यह शामिल हो जाएगी। मुख्य यात्रा में प्रदेश के सभी लीडर के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व भी शामिल होंगे। इसकी जानकारी सदाकत आश्रम में कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने दी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live