अपराध के खबरें

बिहार में दिल्ली जैसी हालात होने के अरमान पर नीतीश कुमार ने दी केजरीवाल को नसीहत,जुबान संभाल कर बोलें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिए दरअसल केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला हैनीतीश कुमार ने कहा- 2018 से ही हम लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक कर रहे हैं

संवाद 

 वायु प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। 

दरअसल, केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला है और यहां भी लोगों को प्रदूषण झेलना पड़ेगा। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में मैंने हमेशा से लोगों को अलर्ट रखा है। उन्हें हमेशा से समझाया है कि पराली जलाने का काम मत करिये। अब केजरीवाल को ये समझना चाहिए कि बगल में अगर पॉलुशन बढ़ेगा तो उसका असर पड़ोसी राज्यों में भी होगा ही। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 से ही हम लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक कर रहे हैं।

इस बार भी पराली जलाने को लेकर मना किया गया था। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया था। उल्लेखनीय है कि वायु प्रदूषण को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने एक साझा प्रेस वार्त्ता की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण केवल दिल्ली और पंजाब की समस्या नहीं है। यह पूरे भारत की समस्या है।

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार के पं. चंपारण, बेतिया, मोतिहारी और अन्य जिले का नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के इन जिलों में तो दिल्ली या फिर पंजाब में पराली जलाने से धुंआ नहीं जाता है। यह समस्या विकट है। पूरे उत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब है। ऐसे में ये वक्त एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है। केंद्र को आगे आकर कदम उठाने होंगे जिससे उत्तर भारत को इससे बचाया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live