अपराध के खबरें

समस्तीपुर में मोरवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय




संवाद 


स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सियाराम शर्मा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। मोरवा प्रखंड के लरुआ गांव में मंगलवार को भाजपा नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सियाराम शर्मा जी के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने देश की आजादी में अपना योगदान देते हुए भाजपा के कर्मठ सेनानी की तरह देश सेवा करने वाले स्वर्गीय सियाराम शर्मा के सम्मान में उनकी प्रतिमा की स्थापना के लिए हर्ष प्रकट करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया । भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन सिंह एवं भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद रंजीत निर्गुणी ने हर्ष प्रकट करते हुए स्वर्गीय शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को इस पुनीत कार्य के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। स्थानीय सांसद प्रतिनिधि एवं हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह मोरवा विधानसभा प्रभारी सह पातेपुर के विधायक लखिन्द्र पासवान ने भी प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव पर हर्ष प्रकट किया। वही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय शर्मा के तैल चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किया गया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के स्थानीय सहयोगी शिव कुमार सिंह, रामेश्वर राय, श्यामसुंदर त्यागी, भाजपा जिला किसान मोर्चा महामंत्री उदय कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, ध्रुव प्रसाद सिंह, दीप नारायण सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, निशांत कुमार, संजय कुमार सिंह, फूलन कुमार सिंह,दिग्विजय नारायण सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, अरविंद शाह, भीमराज राय, अर्जुन पासवान, राजकुमार राय, रामप्रीत राय, विजय झा, अमरेश शर्मा ,सुधाकर झा आदि ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live